गढ़िया रंगीन दरोगा व बजरंग दल कार्यकर्ताओं में हुई तीखी नोकझोंक
गोवंश की हत्या को लेकर दरोगा व बजरंग दल कार्यकर्ताओं में हुई तीखी नोंक झोंक
चीफ एडिटर राघवेन्द्र प्रताप सिंह
शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र गोवंश की हत्या की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में थाने का घेराव किया प्रार्थना पत्र देते समय हल्का के दरोगा व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक हुई दरोगा ने सारा मामला फर्जी बताया लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सबूत पेश करने की बात कह डाली
क्षेत्र के गांव सरसवां मे गोवंश पशु की हत्या की सूचना मिली राष्ट्रीय बजरंग दल के तहसील अध्यक्ष शिव शरण वर्मा के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष गढ़िया रंगीन को प्रार्थना पत्र दिया जिसमें बताया गया की गोवंश की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए इतना सुन हल्का दरोगा राजवीर सिंह आग बबूला हो गए और मामले को फर्जी बताने लगे इसके बाद काफी समय तक राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं व हल्का दरोगा राजवीर सिंह मे तीखी नोकझोंक हुई उसके बाद थाना अध्यक्ष मान बहादुर सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा साथ ही आश्वस्त किया कि वे संगठन को शिकायत का मौका नहीं देंगे
इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तहसील अध्यक्ष शिवचरण वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद सिंह यादव ब्लॉक महामंत्री विवेक गुप्ता ब्लॉक मंत्री रणजीत सिंह नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार राजेश कुमार मंडल अध्यक्ष सतवीर सिंह यादव राजीव वर्मा सचिन कुमार शैलेंद्र सिंह रंजीत सिंह सुरजीत सिंह व सुमित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Post a Comment