खबर से असर तक हम हे आपके साथ






 

पेड़ पर लटकता मिला 14 वर्षीय किशोर का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पेड़ पर लटकता मिला 14 वर्षीय किशोर का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 


स्टेट ब्योरो सुभाष सिंह

उत्तर प्रदेश बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम किशन नगला में 14 साल के एक किशोर का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाए जाने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम किशन नगला की  है। यहां के रहने वाले रूम सिंह के पुत्र सत्येन्द्र उम्र लगभग चौदह वर्ष का शव उसके ही खेत के पास पेड़ पर लटका मिला। रूम सिंह का आरोप है कि उनके बेटे सत्येंद्र की हत्या कर उसके पड़ोसी खेत वाले अच्छन,बच्चन, झज्जन निवासी गभियाई नगला ने पेड़ पर मारकर लटकाया हैं। रूम सिंह से मिली जानकारी के अनुसार रूम सिंह ने बताया कि वह दूसरे खेत पर सिंचाई कर रहा था। पड़ोसी खेत वाले ने सिंचाई के लिए पाइप डालने को लेकर हुए विवाद से उसने उनके बेटे सत्येन्द्र की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया। सत्येन्द्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।सूचना मिलने पर वहीं मौके वारदात पर पहुंचे एसएसपी संकल्प शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

एसएसपी संकल्प शर्मा ने से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि एक किशोर का संदिग्ध हालात में शव मिला है।परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तथा तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।स्थति बिगड़ते देख शासन द्वारा घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्कायड टीम को भी भेजा गया है।मामले की  गहनता से जांच की जा रही है जो भी साक्ष्य निकल कर आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगा।