खबर से असर तक हम हे आपके साथ






 

गढ़िया रंगीन 8 माह के मासूम बच्चे की टीका लगने से मौत काआरोप

 8 माह के मासूम बच्चे की टीका लगने से मौत काआरोप 



रिपोर्ट :कार्यालय ब्यूरो वेदपाल सिंह


टीकाकरण से 8 माह के मासूम बच्चे की मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल



शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर निवासी नन्हे लाल ने बताया है कि उनका 8 माह का पुत्र के टीकाकरण होने से मौत हो गई है वहीं नन्हे लाल ने बताया है कि सोमवार को उसकी पत्नी अपने बच्चे को टीकाकरण के लिए गांव के ही स्कूल में हो रहे टीकाकरण स्थल पर  टीका लगवाने के लिए ले गई थी जहां टीकाकरण के बाद बच्चे का रोना शुरू हो गया घर आने के बाद भी बच्चा नहीं चुप हुआ नहीं उसने कुछ खाया पिया दूसरे दिन को हालत ज्यादा खराब होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मद्रा पर ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया