खबर से असर तक हम हे आपके साथ






 

अपराधियों पर नकेल कसने वाले थानाध्यक्ष मान बहादुर सिंह को राष्ट्रीय शोशल मीडिया संघ ने किया सम्मानित

अपराधियों पर नकेल कसने वाले थानाध्यक्ष मान बहादुर सिंह को राष्ट्रीय शोशल मीडिया संघ ने किया सम्मानित



 रिपोर्ट विकास  वीर सिंह

प्रदेश की योगी सरकार के मंशानुरूप एवं पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार के साथ साथ यूपी पुलिस की छवि को आम जनमानस तक जनहित के लिए प्रयासरत रहते हुए एवं जन भावनाओं का सम्मान करने के साथ-साथ प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में एवं चोर डकैतों और आपराधिक किस्म के लोगों से शक्ति से निपटने के लिए आम जनमानस के साथ न्याय पूर्ण तरीके से कार्य करते हुए पुलिस की छवि को वास्तविकता में मानवहित के लिए प्रयासरत रहना एवं मानवता के साथ कानून का पालन कराने के प्रेरित करना एक मिशाल कायम करती है, 



ऐसे ही शाहजहांपुर जिले के गढ़िया रंगीन के थानाध्यक्ष मान बहादुर सिंह जिन्होंने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए और पुलिस विभाग की छवि आमजन के सामने मानवता के कार्य करते हुए मानवता की मिसाल कायम की है थाने में जाने वाले लोगों को सम्मान पूर्वक न्याय दिलाना अपराधियों पर सख्ती निपटते हुए उन्हें कानून के कटघरे में खड़ा करना मान बहादुर सिंह का प्रमुख कार्य रहा है गढ़िया रंगीन से पहले मान बहादुर सिंह थाना अल्लाहगंज में भी कुछ दिन थानाध्यक्ष के रूप में रहे हैं जहां पर उन्होंने कुछ दिनों में ही अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के अपराधियों में भय व्याप्त कर दिया था , लूट खसूट करने वाले चोर लफंगे और खासकर हुल्लापुर की वसूली सहित थाने में दलालों का प्रवेश बंद कराना मान बहादुर सिंह के अहम कारनामे रहे हैं इसी तरह उन्होंने गढ़िया रंगीन में एक से एक बड़ी कार्रवाई की हैं जिसकी वजह से राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ ने उनकी न्याय पूर्ण तरीके से की जा रही कार्रवाई को सराहते हुए रविवार को थाना प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित कर थानाध्यक्ष मान बहादुर सिंह सहित एसआई महिपाल सिंह एसआई राजवीर सिंह आदि को फूल मालाओं सहित साल उढ़ाकर सम्मानित किया, 


 राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ के पदाधिकारियों ने धीरेंद्र यादव के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन कर पुलिस का सम्मान करते हुए सराहना की इस अवसर पर राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार ,धीरेंद्र कुमार, वेदपाल सिंह ,अजितेश ,सोमेंद्र, रामवीर मिश्रा आदि रहे l