खबर से असर तक हम हे आपके साथ






 

शाहजहांपुर जमीनी विवाद को लेकर बरसाई गोलियां 1 की मौके पर मौत 4 अन्य घायल चीफ एडिटर राघवेन्द्र प्रताप सिंह

शाहजहांपुर जमीनी विवाद को लेकर बरसाई गोलियां  1 की मौके पर मौत 4 अन्य घायल


चीफ एडिटर राघवेन्द्र प्रताप सिंह 

शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव कसारी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चलने लगे और दबंगों ने पूर्व प्रधान के भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया साथ ही 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है



आपको बता दें कि कसारी निवासी प्रदीप कनोजिया पूर्व प्रधान ने बताया जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने गोली बरसाना शुरू  कर दिया जिससे घर के बाहर खड़े उनके छोटे भाई द्रृगपाल की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई व अन्य महिलाओं समेत 4 लोग घायल हो गए जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु  जिला अस्पताल  भिजवाया व मृतक  द्रृगपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

वहीं पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि हत्यारोपी देवेंद्र अभिषेक को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है तथा फरार हत्यारोपी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा