खबर से असर तक हम हे आपके साथ






 

किसान बिल का विरोध करने सपाई उतरे सड़कों पर पुलिस व कार्यकर्ताओं में हुई झड़प,जैतीपुर में पूर्व बिधायक गिरफ्तार।

किसान बिल का विरोध करने सपाई उतरे सड़कों पर पुलिस व कार्यकर्ताओं में हुई झड़प,जैतीपुर में पूर्व बिधायक गिरफ्तार



 चीफ एडिटर राघवेन्द्र प्रताप सिंह 


शाहजहांपुर किसान  बिल का विरोध करने निकले सपाई  मीरानपुर कटरा विधानसभा के पूर्व विधायक के साथ समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ब्लाक जैतीपुर में किसानों की आवाज को बुलंद करने और सरकार से किसानों के विरुद्ध बनाये गए काले कानून को बापस लेने के लिए पूर्व विधायक राजेश यादव के नेतृत्व में हजारों किसान व पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ विगुल फूंका।


पूर्व विधायक  राजेश यादव  ने अपने पैतृक गांव ग्राम सिउरा से गढ़िया रंगीन तक किसान पद यात्रा का आयोजन हुआ ।इस दौरान जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार काला कृषि कानून लाकर किसानों के हाथ में कटोरा पकड़ाने का कार्य कर रही है। सरकार की तानाशाही से किसान परेशान हैं। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की दोगुनी आय करने के बजाय अब उनकी जमीनों से मालिकाना हक छीन रही है। एमएलसी अमित यादव ने कहा कि सरकार किसानों के विरुद्ध तीन कानून लाकर उन्हें बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। वहीं, किसानों के जमीन को पूंजीपतियों को सौंपना चाहती है। उपेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को न मानकर अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए देश के अन्नदाताओं को चुनौती दे रही है, जिसका किसान, कृषक मजदूर और युवा मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कमर कस लिए है।यात्रा जब जैतीपुर पहुंची तब पुलिस ने रोक दिया यात्रा रोके जाने से  गुस्साये कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी ।इस दौरान कार्यकर्ताओ और पुलिस में झड़प भी हुई।बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जैतीपुर में  अस्थाई बनाई गई लटूरी लाल इंटर कॉलेज की जेल भेज दिया। तथा दोपहर बाद सभी को बिना शर्त रिहा कर दिया।

किसान यात्रा में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान, एमएलसी अमित यादव , जिला महासचिव रणंजय यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे, सैयद रिजवान, उपेन्द्रपाल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ,सतेंद्र सिंह यादव , किपल सिंह, गायत्री वर्मा , पुष्पा मिश्रा, राजेंद्र सिंह गुर्जर, पुनीत गुप्ता, अंकित सक्सेना, सीटू मिश्र, राकेश गंगावर, राजेश बाथम रामबहादुर गुप्ता

सत्येंद्र सिंह यादव, सुखबीर सिंह चौहान,  महावीर सिंह, अरविंद कश्यप, सरदार भूरे सिंह, लालबाबू, सौरभ गुप्ता, आसिफ अंसारी, नाजिम फारुकी, हरजिंदर सिंह, मुखिया, प्रसून कुमार, मुकेश यादव, अंकित सक्सेना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।