खबर से असर तक हम हे आपके साथ






 

धर्म बदलकर लड़की को प्रेम जाल में फसाना पड़ा महंगा लव जिहाद में काजी समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्जधर्म

धर्म बदलकर लड़की को प्रेम जाल में फसाना पड़ा महंगा लव जिहाद में काजी समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्जधर्म

चीफ एडिटर राघवेन्द्र प्रताप सिंह

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लाये गए लव जिहाद के खिलाफ कानून बनने के बाद जनपद में लव जिहाद का पहला मामला दर्ज किया गया है। चौक कोतवाली में पीडित लड़की की तहरीर पर काजी समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवक पर आरोप है कि उसने अपना धर्म छिपाकर एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फ़िर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। जब लड़की को लडके के बारे में सच्चाई पता चली तो लडके ने लड़की को जबरन धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाब भी बनाया गया। 

मामले की जानकारी जब मोहल्ले बालों को हुई तो आज कुछ हिन्दूवादी संगठनो ने थाने में इसकी शिकायत की। पीडित लड़की ने आरोपी लडके के खिलाफ कोतवाली में लव जिहाद का केस दर्ज करवाया। योगी सरकार में लव जिहाद का कानून बनने के बाद शाहजहांपुर में लव जिहाद का पहला केस दर्ज हुआ है। मामला चौक कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने बाली एक लड़की ने मुस्लिम लडके पर लव जिहाद का केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी तहरीर में पीडित लड़की ने बताया कि वो और उसकी बूढ़ी माँ अपने घर में रहती थी एक दिन एक लड़का उसके घर में किराये पर कमरा लेने के बहाने आया था। जिसने अपना असली सईद नाम छुपाकर फर्जी नाम सुनील बताया। इसी दौरान बातों बातों में सईद से सुनील बने लडके ने पीडित लड़की का मोबाइल नम्बर ले लिया और किराये के बहाने उससे फोन पर आये दिन बातें करने लगा। फोन पर ही दोनो में प्रेम संबध हो गए। पीडिता ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि शहर के बिजलीपुर मोहल्ले का रहने बाले सईद ने उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार गलत काम भी किया। पीडिता ने बताया कि इसी दौरान सईद ने उसके कुछ अश्लील वीडियो बना लिए और उन्हे वायरल करने की धमकी देकर उससे रेप करता रहा।जब लड़की ने शादी का दबाब बनाया तो लडके ने ये कहकर शादी से मना कर दिया कि वो मुस्लिम है और उसका असली नाम सुनील नही सईद है। लडके और उसके घर बालों ने लड़की को जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए भी दबाब बनाया और निकाह नामे पर जबरन लड़की के हस्ताक्षर कराने उसके घर पर पहुंच गया आरोप है कि जब लड़की ने अपना धर्म बदलने से मना किया तो सईद से सुनील बने लडके ने तमंचे की नोक पर लड़की से बलात्कार किया और फरार हो गया। आज थक हार कर लड़की ने बजरंग दल व कुछ अन्य हिन्दू संगठनो का सहारा लिया और सईद व उसके घर बालों व काजी सहित 9 लोगों के खिलाफ चौक कोतवाली थाने मे लव जिहाद और रेप का मुकदमा दर्ज कराया है।