रॉक हेल्थ क्लब जिम के विशाल ने दिल्ली में जीता अर्जुन श्री अवार्ड
शाहजहांपुर के विशाल गुप्ता को दिल्ली में मिला ‘अर्जुन श्री अवार्ड’का प्रथम पुरस्कार कोच आशीष पांडे और रॉक जिम को दिया सफलता का श्रेय
रिपोर्ट : अनमोल यादव
शाहजहांपुर। युवा बॉडीबिल्डर विशाल गुप्ता ने दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में ‘अर्जुन श्री अवार्ड’ प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस मौके पर विशाल ने अपने कोच आशीष पांडे का आभार जताते हुए कहा, "रॉक जिम के संस्थापक और मेरे कोच आशीष पांडे सर के सहयोग और मार्गदर्शन से ही मैं इस मुकाम तक पहुंच पाया हूं।"हमारे जिम के कोच मुकेश त्रिवेदी जी ने भी बहुत सहयोग किया।विशाल ने बताया कि उन्होंने हयातपुर स्थित रॉक हेल्थ जिम में आशीष पांडे से बॉडीबिल्डिंग की बारीकियां सीखीं और कठिन परिश्रम से आज यह मुकाम हासिल किया। उनका यह सम्मान जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। विशाल की इस उपलब्धि पर जिले वासियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Chife editor RAGHVENDRA PRATAP SINGH

Post a Comment