खबर से असर तक हम हे आपके साथ






 

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की भाभी को अंतिम विदाई, नम आंखों से हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

 


अनमोल यादव ब्यूरो रिपोर्ट शाहजहांपुर 

शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की भाभी सरला खन्ना का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से न सिर्फ परिवार, बल्कि समूचे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय श्रीमती खन्ना, वरिष्ठ समाजसेवी स्व. कमलेश कुमार खन्ना की धर्मपत्नी थीं।

 बुधवार को दीवान जोगराज स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, व्यापारी वर्ग एवं जनपदवासियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। हर आंख नम थी और वातावरण भावुक। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। अंतिम यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय सरला खन्ना के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शमशान घाट पर विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।