द्वारकेश चीनी मिल फरीदपुर द्वारा मानसून गन्ना बुवाई का किया शुभारंभ
रिपोर्ट : संदीप यादव
शाहजहांपुर। द्वारकेश चीनी मिल के वरिष्ठ अधिशासी उपाध्यक्ष आरके गुप्ता ने जैतीपुर थाना क्षेत्र ग्राम बिहारीपुर एवं धर्मपुर कांकरिया के कृषक कप्तान सिंह व लेखराज के प्लाट से गन्ना बुवाई का फीता काट कर किया शुभारंभ किया
श्री गुप्ता ने बताया कि कृषकों को संबोधित करते हुए बताया कि इस समय गन्ना बुवाई करने से डेढ़ गुनी पैदावार मिलती है व सह फसल आसानी से ली जा सकती है । चीनी मिल के उप महाप्रबंधक गन्ना दिनेश शर्मा ने कृषकों को गन्ना बधाई एवं मिट्टी चढ़ाने का लाभ बताए एवं चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक गन्ना उपेंद्र उपाध्याय ने चीनी मिल द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की इस मौके पर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विजयशंकर सिंह जोनल इंचार्ज अनुपम मिश्रा वरुण प्रताप सिंह अमरजीत कृषक महिपाल सिंह विशंभर सिंह बाबूराम कप्तान सिंह प्रताप सिंह प्रवेंद्र सिंह प्रधान सुरजूपुरइत्यादि कृषक उपस्थित रहे।
Chife editor RAGHVENDRA PRATAP SINGH



Post a Comment