खबर से असर तक हम हे आपके साथ






 

टेलर की दुकान से नीचे उतरते समय युवक गिरा घायल की इलाज के दौरान मौत

टेलर की दुकान से नीचे उतरते समय युवक गिरा घायल की इलाज के दौरान मौत



रिपोर्ट सुभाष सिंह

बदायूं की मूसाझाग थाना क्षेत्र के के गांव निवासी व्यक्ति अपने कपड़े सिलाने टेलर की दुकान पर गया था नीचे उतरते समय का पैर फिसलने के कारण युवक जीने से नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया

आपको बता दें कि कला कुंडा निवासी छोटे सिंह का 26 वर्षीय पुत्र ओम शंकर जो कि अपने कपड़े सिलाने मौसमपुर मार्केट में ऊपर बनी टेलर की दुकान से नीचे उतर रहा था तभी ओम शंकर ओम शंकर का पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया जहां परिजनों ने हालत में सुधार न देखकर युवक को इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाने लगे अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई