रिश्तेदारी से वापस आ रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत
रिश्तेदारी से वापस आ रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत
बदायूं बिल्सी थाना क्षेत्र का युवक रिश्तेदारी से वापस अपने गांव लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
आपको बता दें बिल्सी बिसौली रोड शेखपुर चौराहा पर क्षेत्र के हैदलपुर निवासी 45 वर्षीय अनिल पुत्र नत्थू लाल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे अनिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई अनिल अपने परिवार के लड़के को लड़की देखने नागपुर गया था घर के सभी परिजन कार से गए परंतु अनिल बाइक से गया नागपुर से वापस आते समय शेखपुर चौराहा पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अनिल को रौंद डाला अनिल की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Post a Comment