गढ़िया रंगीन में कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, पूर्व विधायक राजेश यादव ने किया उद्घाटन
अनमोल यादव
शाहजहांपुर जैतीपुर गढ़िया रंगीन स्थित काली मंदिर परिसर में भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। आयोजन के मुख्य संयोजक सुरेन्द्र पहलवान और राजपाल यादव हृदयेश पाठक उर्फ कल्लू थे जिन्होंने बाहर से आए नामचीन पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले कराए। कुश्ती के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला
मुख्य अतिथि राजेश यादव ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण खेल हमारी संस्कृति की पहचान हैं, इन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। मेला समिति के प्रमुख डॉ. मित्रा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रामलीला मेला के अवसर पर यह पारंपरिक अखाड़ा आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी आयोजकों को बधाई दी गई।


Post a Comment